बेगूसराय: बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत, दूसरी घायल
बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक अन्य लोग घायल हो गया। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही ट्रेन से कटने के बाद महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा जंक्शन अंतर्गत रेलवे फाटक 21A के समीप की है।