स्याना: नगर के सब्जी मंडी बाजार स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित सत्संग सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Siyana, Bulandshahr | Jun 19, 2026
नगर के सब्जी मंडी बाजार स्थित एक निजी स्कूलों में आयोजित सत्संग सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को निजी स्कूल परिसर में साध्वी वेदवानी भारती द्वारा सत्संग का आयोजन किया गया। वहीं सत्संग सुनने के लिए भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंचे। साध्वी द्वारा सत्संग के बाद प्रसाद वितरण कर समापन किया गया.