हैदरगढ़: त्रिवेदीगंज क्षेत्र में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, कई स्थानों पर हुआ पौधरोपण
त्रिवेदीगंज क्षेत्र में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का शुक्रवार करीब 11 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान सभी जगहों पर पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। ग्राम पंचायतों और विद्यालयों सहित कई स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा व हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।