बाड़मेर: कोतवाली पुलिस व सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध बजरी व पत्थर से भरे 5 ट्रैक्टरों व 1 डंपर किया गया जब्त
Barmer, Barmer | Jan 18, 2024 बाड़मेर जिले की कोतवाली व सदर थाना पुलिस ने खनन माफिया के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध खनन कर बजरी व पत्थर से भरे पांच ट्रैक्टरों व एक डंपर को जब्त किया है। सदर थाना पुलिस के निरीक्षक बगड़ूराम ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा खनन माफिया के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए है और खनन माफिया के विरुद्ध अगले एक महीने तक यह अभियान जारी रहेगा।