रघुराजनगर नगरी: किसान सम्मान निधि नहीं बनने से परेशान किसान पहुंचा कलेक्टर के पास, पटवारी ने कोरे कागज मे कराया हस्ताक्षर,
ग्राम मंगरौंरा निवासी एक किसान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलने पर कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। किसान का आरोप है कि तीन वर्ष से परेशान किसान सम्मान निधि आईडी नहीं बनने की समस्या को लेकर 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद संबंधित पटवारी उसके पास पहुंचे और शिकायत बंद कराने का दबाव बनाया है।