सिधौली: चकपूर्वा में कच्ची शराब पीने के बाद 2 सगे भाई आपस में भिड़े, जमकर मारपीट के बाद लहूलुहान होकर अस्पताल में भर्ती
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के चपुरवा गांव में कच्ची शराब पीने के बाद दो सगे भाई आपस में भिड़ गए थे। शराब के नशे में धुत होने के बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई और मारपीट हुई मारपीट की इस घटना में दोनों सगे भाई गंभीर रूप से जख्मी होकर लहू लोहान हो गए थे। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार जारी है।