बभनान कस्बे मे चेकिंग के दौरान एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। सोमवार 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया, जांच मे पता चला कि शिवम त्रिपाठी उर्फ पंडित उर्फ मोनू के नेतृत्व मे सत्यम त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी और शुभम सिंह लोगो को धमकाकर धन उगाही करते थे। गिरोह के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज है। DM की मंजूरी के बाद 2 जनवरी को सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट मे कार्रवाई की गई।