पातेपुर: पातेपुर के राघोपुर नरसंडा में पुलिया से ट्रक गुजरते ही आई दरार, ठेकेदार ने जुर्माना वसूला, डायवर्सन भी नहीं था
पातेपुर के राघोपुर नरसंडा गांव में निर्माणाधीन सड़क में बने पुलिया के ऊपर से ट्रक गुजरते ही क्रैक हो गया। पुलिया क्रैक होने पर गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब ठेकेदार ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के पहल पर ट्रक ले जाने वाले रामजी सहनी से 15 हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूल किया गया। जबकि डायवर्सन भी नहीं बनाया।