शाहजहांपुर: गैर जनपद के किसान को उर्वरक बेचना पड़ा महंगा, फर्म का लाइसेंस निलंबित, उर्वरक के नमूने जांच के लिए भेजे गए
शाहजहांपुर। गैर जनपद के किसान को उर्वरक बेचने पर कृषि विभाग ने जमुका स्थित मैसर्स कोमल फर्टिलाइजर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। उप कृषि निदेशक पी.के. मिश्रा की सूचना पर जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने फर्म का निरीक्षण कराया। जांच में पता चला कि फर्म ने लखीमपुर खीरी के किसान मोसिन अली को 14 बोरी यूरिया और दो