मुज़फ्फरनगर: छपार में ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का पर्दाफाश, शादी के अगले दिन जेवर लेकर हो जाती थी फरार, मा-बेटी समेत तीन महिला गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर के थाना छपार पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक कथित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सोनाक्षी, उसकी मां कामिनी और आशा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह गिरोह शादी में परेशानी झेल रहे परिवारों को निशाना बनाता था। शादी कराने के बाद दुल्हन कुछ ही दिनों में जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने आरोपियों से आभूषण भी बरामद किए है