बिहिया: बिहिया पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टरों के साथ कुल तीन गाड़ियों को किया जब्त
Behea, Bhojpur | Apr 13, 2024 बिहिया पुलिस ने डाक-बंगला के समीप चेकिंग अभियान चलाकर कर बालू लदे दो ट्रैक्टर सहित तीन गाड़ी को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने दल बल के साथ डाक-बंगला के समीप चेकिंग के दौरान एक ट्रक और दो ट्रैक्टर को ओवर लोड के मामले में जब्त किया है। इस दौरान कोई वैध चलान या कागजात प्रस्तुत नही किया ।