मुगलसराय: महेवा के समीप द्वारिका मेट्रोहिल्स हास्पिटल में ब्लड बैंक सेंटर का शुभारंभ, ब्लड बैंक होने से मरीजों को मिलेगी सुबिधा।
अलीनगर क्षेत्र के महेवा स्थित द्वारिका मेट्रोहिल्स हास्पिटल में रविवार को ब्लड बैंक सेंटर का उद्घाटन हुआ। रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अस्पताल में ब्लड बैंक शुरु होने से मरीजों के उपचार में काफी सहूलियत होगी।ब्लड बैंक सेंटर का उद्घाटन अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर रीता सिंह ने फीता काटकर किया।ब्लड बैंक में होल ब्लड के साथ ही प्लेटलेट और प्लाज्मा उपलब्ध रहेगी।