काको: जलालपुर गांव: धान ढोने के दौरान महिला को जहरीले बिच्छू ने काटा, हालत बिगड़ने पर इलाज जारी
Kako, Jehanabad | Nov 30, 2025 जहानाबाद के भेलावर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक महिला को धान का बोझा ढोने के क्रम में एक जहरीले बिच्छू ने काट लिया जिससे उक्त महिला की तबियत अचानक खराब होने लगी और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रविवार शाम करीब 7 बजे तक इलाज जारी है। घायल महिला उक्त गांव के निवासी उपेंद्र कुमार सिंह की पत्नी बिजंती देवी हैं।