मधेपुरा: जिले के टॉप टेन में 13 छात्र और 3 छात्राएं शामिल, नवरत्न कुमार ने राज्य में छठा स्थान पाया
मैट्रिक परीक्षा में इस बार मधेपुरा जिले के टॉप-10 की सूची में लड़कों का दबदबा देखने को मिला है। टॉप-10 में कुल 16 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 13 छात्र और मात्र तीन छात्राएं हैं। घैलाढ़ प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर के छात्र नवरत्न कुमार ने 500 में 485 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में छठा और जिले में पहला स्थान हासिल किया है।