लोहरदगा: 5 मार्च के क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में CCTV कैमरों की रहेगी पैनी नज़र, पूर्व सांसद धीरज साहू ने किया शुभारंभ
लोहरदगा साहू परिवार और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले 5 मार्च से शुरू होने वाले स्व. शिव प्रसाद साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार शाम 4 बजे एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने क्रिकेट स्टेडियम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन भी किया।