मुज़फ्फरनगर: जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी ने 15 अगस्त के अवसर पर किया ध्वजारोहण,कहा- सभी देश की अखंडता के लिए करें काम
जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया । वहीं डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्कूली छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा हम सभी को देश के अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। और हर गरीब की मदद करनी चाहिए।