तिलहर: निगोही के अल्हदापुर निवासी रामू की पानी में डूब कर हुई मौत,भाजपा विधायक ने घर पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना।
निगोही क्षेत्र के गांव अल्हदापुर निवासी रामू की पानी में डूब कर मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय भारतीय जनता पार्टी की विधायक सलोना कुशवाहा अपने समर्थकों के साथ मृतक के घर उनके गांव जा पहुंची।विधायक सलोना कुशवाहा ने मृतक रामू के परिजनों को हर संभव सहायता देने के साथ ही सांत्वना दी।