तिलहर: डभौरा गांव में भक्तों ने शोभा यात्रा निकालकर किया भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन
क्षेत्र के गांव डभौरा से गणेश मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा निकालकर भक्तों ने नदी में मूर्ति विसर्जन किया है। भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद क्षेत्र के गांव डाभौरा में पूजा पंडाल से भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ स्थानीय भक्तों ने शोभा यात्रा निकालकर नदी में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया।इस दौरान झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।