परिहार उत्तरी के पंचायत समिति सदस्य सऊद आलम ने प्रखंड में समय पर उर्वरक वितरण और प्रभावी निगरानी के लिए प्रखंड स्तरीय कमेटी गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए, जिसमें सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और संबंधित कृषि अधिकारी शामिल हों। इससे उर्वरक की उपलब्धता, वितरण और अनियमितताओं पर त्वरित निगरानी संभव