बेगूसराय: राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान के विस्तार केंद्र में कार्यशाला के बाद मेयर ने प्रमाण पत्र वितरित किए
राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान का विस्तार केंद्र में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसके समापन के मौके पर शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे जीविका दीदी के बीच मेयर पिंकी देवी ने प्रमाण पत्र का वितरण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि बिहार सरकार लगातार जीविका दीदी के उत्थान के लिए कार्य कर रही है.