नागौद: रैगांव विधानसभा में 900 मीटर सड़क के लिए तरस रहा छुलहा गांव, ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मोदी से लगाई गुहार
Nagod, Satna | Jul 6, 2026 जनपद पंचायत नागौद की ग्राम पंचायत गिंजरा अंतर्गत आने वाला ग्राम छुलहा आज भी पक्की सड़क जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। मुख्य सड़क से महज 900 मीटर की दूरी पर स्थित इस गांव के ग्रामीण वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी यह मांग पूर्ण नहीं हुई हैं। ग्रामीणों के द्वारा सांसद विधायक व सतना कलेक्टर को कई बार आवेदन सौप चुके हैं।