फतेहपुर: सदर के चौफेरवा में तेज रफ्तार बाइक सवार दूसरी बाइक से टकराकर गंभीर रूप से घायल, कानपुर रेफर
थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गाँव निवासी सुरेश का 30 वर्षीय पुत्र महेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा गांव के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकराकर गिर गई। जिससे बाइक चालक महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना