माखन नगर: माखननगर विधायक ने जिला भाजपा कार्यालय में की जनसुनवाई,भजन मंडल को भेंट की सामग्री
Makhan Nagar, Hoshangabad | Jul 1, 2026
माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने बुधवार को संगठनात्मक व्यवस्था के अंतर्गत जिला भाजपा कार्यालय,नर्मदापुरम में आयोजित बैठक में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों से जनसुनवाई के माध्यम से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। विधायक ने प्रत्येक समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक निर्दश दिये।