अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर तहसील परिसर में एसडीएम सदर तहसील के पेशकार पंकज की खड़ी कार में अचानक आग लग गई।वहीं आग को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।