फतेहपुर: लोधीगंज में तेज रफ्तार ट्रक और डंफर की टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
फतेहपुर जिले में बीती गुरुवार/शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के समीप हुए इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे डंपर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बारिश के बीच पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव