फूलपुुर: हनुमानगंज चौराहे के पास दो बाइकों की भिड़ंत, भदोही निवासी युवक घायल
फूलपुर तहसील क्षेत्र के हनुमानगंज चौराहे के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। हादसे में भदोही निवासी एक युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल की मदद कर उसे उपचार के लिए भेजा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।