रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में आंधी-तूफान से प्रभावित विद्युत व्यवस्था बहाल, युद्ध स्तर पर हुआ सुधार कार्य।
जिले में 5 से 7 जून के बीच आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण प्रभावित हुई विद्युत व्यवस्था को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने युद्ध स्तर पर सुधार कार्य कर बहाल कर दिया है। विभाग द्वारा शत-प्रतिशत घरेलू फीडरों पर बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई है।