भवनाथपुर: भवनाथपुर-कांडी मार्ग पर सीआईएसएफ बैरक के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
भवनाथपुर-कांडी मुख्य पथ पर सीआईएसएफ बैरक के समीप शनिवार की रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अरसली उत्तरी पंचायत की मुखिया ईसरत जहां के भतीजे फिरोज अंसारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात फिरोज अपने साथी शशि पासवान के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर कांडी से अपने घर अरसली लौट रहे थे। उसी दौरान स