कोचस के रिहायशी इलाके में भटक कर आए तेंदुए को डीएफओ स्टालिन फिडल कुमार के नेतृत्व में रेस्क्यू करने के बाद उसे नालंदा के राजगीर जू सफारी में उपचार एवं देख रखे के लिए निदेशक को सुपुर्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के तीन कर्मी रेस्क्यू के दौरान घायल भी हो गए हैं..