मंदसौर: 5 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम अहमद रजा, पुलिस की तलाश जारी घटना खानपुरा नीलम शाह दरगाह के पास की
मंदसौर के खानपुरा नीलम शाह दरगाह क्षेत्र से लापता 5 वर्षीय अहमद रजा का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला,नाले में गिरने की आशंका पर जेसीबी,पोकलेन और नगर पालिका की टीम ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली, कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सभी थानों में बच्चे की फोटो भेजकर तलाश जारी है,