अरवल: कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित ,पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 9, 2026 पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध कार्रवाई की जाए।