चौथम: सोनवर्षा घाट पर बागमती नदी में डूबने से बालक की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा घाट स्थित मृत बागमती नदी में मंगलवार को डूबने से एक सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी संजीत दास का पुत्र अकलेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बालक अपने दोस्तों के साथ मृत बागमती नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबने स