शामली: शामली कलेक्ट्रेट सभागार में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगाए विभिन्न उत्पादों के स्टॉल
Shamli, Shamli | Apr 26, 2026 रविवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कलेक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। अधिकारियों ने इन स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जनपद में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली और समूहों के उत्पादों की प्रशंसा भी की गई।