सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अम्बाह में 29 जनवरी को सत्र 2025-26 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीओ रामनिवास सिंह सिकरवार रहे। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन व नाटक प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्राचार्य रामवीर शर्मा ने स्टाफ व विद्यार्थियों की सराहना की।