बांसवाड़ा: चिन्ताहरण हनुमान मंदिर में एक दिवसीय अनुष्ठान, 11 कुण्डीय यज्ञ, 108 सुंदरकांड पाठ एवं 2108 हनुमान चालीसा का आयोजन हुआ
जलदाय विभाग परिसर स्थित ‘‘चिंताहरण हनुमान मंदिर समिति, बांसवाड़ा’’ के मुख्य यजमानत्व में 108 पाठियों के द्वारा 11 कुण्डीय हवनात्मक एक दिवसीय 108 सुन्दरकाण्ड पाठ एवं 2108 हनुमान चालीसा पाठ किया गया। वैष्णव सत्संग मण्डल के दिनेश दवे ने बताया कि इस अवसर पर बड़ा रामद्वारा के संत रामप्रकाशजी के सानिध्य में हुआ।