महू: शूटिंग अकादमी की आड़ में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
महू में चर्चित शूटिंग एकेडमी प्रकरण के आरोपी मोहसिन खान पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार 1 बजे को महूगांव स्थित उसके पुश्तैनी मकान को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई एसडीएम महू, तहसीलदार, पुलिस बल और नगर परिषद अमले की मौजूदगी में की गई। मोहसिन खान पर शूटिंग रेंज की आड़ में बालिकाओं से छेड़छाड़, धमकाने और उत्पीड़न के अब तक आठ मामले दर्ज हो चुके हैं।