बीना: खुरई रोड पर बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर जा रहे थे दोनों युवक
Bina, Sagar | Jun 16, 2025 21 वर्षीय अमन पिता सुरेश निवासी जवाहर वार्ड एवं देवेंद्र पिता नेतराम निवासी खिरिया वार्ड जो मोटरसाइकिल से बीना की तरफ आ रहे थे तभी सोमवार करीब 7:30 बजे खुरई रोड ग्रीन गार्डन के सामने, आ रही बस से टकरा गए। बस की टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां पर घायलों के साथ शराब को भी सड़क पर देखा जा सकता है। दोनों घायलों को सागर रेफर किया गया।