रीठी: आंधी का कहर: लातपहाड़ी में गरीबों के आशियाने उजड़े, तेज तूफान में उड़ गए छप्पर
Rithi, Katni | Jun 28, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील के ग्राम लातपहाड़ी में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। अचानक चले तेज हवाओं के झोंकों ने गरीब परिवारों के कच्चे मकानों के छप्पर उड़ा दिए। देखते ही देखते कई परिवार बेघर जैसे हालात में पहुंच गए। कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम लातपहाड़ी में तेज आंधी और तूफान ने गरीबों के आशियानों को अपनी चपेट में ले लिया।