महसी: अलीनगर में घर से निकला वृद्ध हुआ लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस तलाश में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के अलीनगर कलां गांव निवासी सदानंद मौर्य 28 जून की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद सोमवार दोपहर करीब एक बजे खैरीघाट थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर पुलिस से तलाश की मांग की है। पुलिस के अनुसार गुमशुदगी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।