सोनबरसा: सोनबरसा डिग्री कॉलेज में 85 सीटों पर सिर्फ 29 नामांकन, 56 सीटें रहीं खाली
सोनबरसा डिग्री कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को 11 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। तीन दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया में कुल 29 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया, जबकि कॉलेज में 85 सीटें निर्धारित थीं। सबसे अधिक 18 नामांकन हिन्दी विषय में हुए।