विभूतिपुर: विभूतिपुर में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा प्रशिक्षण का बहिष्कार, पंच-सरपंच ने व्यवस्था और ट्रेनर नहीं होने पर किया विरोध
पंचायत समिति भवन के बाहर भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा प्रशिक्षण के लिए पहुंचे सरपंच एवं पंच ने बैठने के लिए कुर्सी, पानी की व्यवस्था एवं ट्रेनर नहीं रहने पर प्रशिक्षण बहिष्कार कर काफी आक्रोश जताया। प्रखंड प्रशासन के प्रति पंच सरपंच में काफी आक्रोश था। वहीं इसकी जानकारी पर बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान ने मौके पर पहुंचकर लोगों समझा बुझाकर शांत किया।