चंदौली: धानापुर के पास अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, तीन युवक गंभीर रूप से घायल
धानापुर के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो युवक तथा एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। धानापुर निवासी गुप्तेश्वर 16 वर्ष, श्याम 20 वर्ष तथा धपरी निवासी राजू 25 वर्ष बाइक से कहीं जा रहे थे कि बाइक खंभे में टकरा गई। बुधवार शाम इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि प्राथमिक उपचार कर तीनों को वाराणसी रेफर किया गया है।