मवाना के गांव खेड़ी निवासी योगेंद्र ने मवाना थाने पर शनिवार को 11:00 बजे तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर को वह बाहर गया हुआ था, लेकिन जब 26 दिसंबर को बाहर लौटा तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी है ।वहीं पुलिस ने मामले की तहरी लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।