महेश्वर तहसील के किसानों ने सिंचाई के लिए रात में मिल रही बिजली आपूर्ति के विरोध में सोमवार को बड़वाह-धामनोद मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। यह प्रदर्शन धरगांव के पास उमिया माता गेट पर सुबह 11 बजे शुरू हुआ था जो शाम करीब 7:35 बजे खत्म हुआ। इसके बाद रास्ते से सभी वाहन निकलने लगे।