गम्हरिया: गम्हरिया थाना में लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
गम्हरिया थाना में सदर अंचल निरीक्षक ने शनिवार कोलंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान मामलों के शीघ्र निष्पादन, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि लंबित मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने बेहतर कानून-व्यवस्था और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने पर जोर दिया।