जुलाना: शिक्षित युवाओं का शोषण कर रही है प्रदेश की गठबंधन सरकार - जुलाना के कांग्रेस नेता अनिल दलाल
Julana, Jind | Jan 22, 2024 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल दलाल ने आज सोमवार को जुलाना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार शिक्षित युवाओं का पूरी तरह से शोषण कर रही है।प्रदेश में विभिन्न विभागों में करीब दो लाख पद रिक्त पड़े हैं,लेकिन सरकार भारतीयों पर कुंडली मारकर बैठी हुई है। जिसके कारण युवा सरकार से पूरी तरह से मायूस हो चुके हैं।