शुजालपुर: पति की मारपीट से परेशान महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट।
अकोदिया रोड स्थित जे.के. हॉस्पिटल के पास रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी सात वर्ष पूर्व शाहरुख पिता जाकिर खान से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर मारपीट करता था।