गढ़वा: गढ़वा जिले के रंका प्रखण्ड के गोरगड़ा गांव निवासी मुरारी यादव बने विधायक प्रतिनिधि
Garhwa, Garhwa | Aug 17, 2025 गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने शनिवार की देर रात करीब 10:30 बजे रंका प्रखण्ड के गोरगड़ा गांव निवासी मुरारी यादव को रंका अनुमंडल के साथ ही रंका अंचल एवं प्रखण्ड का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया। नियुक्ति के बाद मुरारी यादव ने कहा कि वे अनुमंडल क्षेत्र की हर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।