सतना। कोलगवा थाना क्षेत्र के मैहर बाईपास स्थित परिणय मैरिज गार्डन से एक अपाची मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है।जानकारी के अनुसार, बाइक मालिक किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिणय मैरिज गार्डेन आये थे, इस दौरान उनकी बाइक हुई चोरी।