गोला: गोला बाजार से सरिया लेकर सहजनवा के मुंडा कोडरा पहुंची डीसीएम बारिश में सड़क किनारे धंसी, मुख्य मार्ग बाधित
Gola, Gorakhpur | Jun 30, 2026 गोरखपुर के गोला बाजार से सरिया लेकर सहजनवा के मुंडा कोडरा गांव पहुंची डीसीएम मंगलवार को सामान उतारने के बाद बैक करते समय बारिश से नरम हुई सड़क किनारे की मिट्टी में धंस गई। इससे मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों ने वाहन निकालने के लिए जेसीबी बुलाकर जल्द रास्ता बहाल कराने की मांग की।